सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

मुंबई के ओशिवारा स्थित रयान ग्लोबल स्कूल में बम रखने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड टीम स्कूल में पहुंच गई है।
रयान ग्लोबल स्कूल को ईमेल पर धमकी की जानकारी मिली थी।पिछले आधे घंटे से बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और मुंबई पुलिस की टीम स्कूल के अंदर बम की तलाश कर रही है। बम है या नहीं, यह जांच के बाद पता चलेगा, ऐसा बम स्क्वाड टीम ने कहा है, फिलहाल स्कूल के अंदर बम की तलाश जारी है।


