अंटॉपहिल में लापता वृद्ध महिला के मिलने के बाद अब युवक की खोज में जुटी पुलिस.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अंटॉपहिल पुलिस थाने अंतर्गत आने वाले अजमेर यादव चाल से पिछले हफ्ते एक वृद्ध महिला के लापता होने की चर्चा अभी थमी नहीं थी कि अब बीते मंगलवार को एक 21 वर्षीय विशाल सिंह नामक युवक की रहस्यमय तरीके से लापता होने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

यह युवक नूरा बाजार में सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का जीविका चलाता था और मंगलवार के दिन अचानक से शेख मिश्री दरगाह से गायब हो गया।अंटॉपहिल पुलिस की मेहनत रंग लाई और तलाशी अभियान के दौरान, उन्हें वृद्ध महिला का पता चल गया। पुलिस ने महिला को चाल के नीचे गहरी खाई से सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। लेकिन अब एक नए मामले में युवक के लापता होने की खोज पुलिस कर रही है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने एक टीम का गठन किया है जो युवक की खोज में जुटी हुई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है और युवक के परिजनों से भी पूछताछ की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इस बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वे तुरंत अंटॉपहिलपुलिस को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...