पनवेल:लिए में एसटी किराया वृद्धि के विरोध में शिवसेना का चक्का जाम आंदोलन.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

नवी मुंबई के पनवेल एसटी डिपो पर ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने एसटी किराया वृद्धि के विरोध में तीव्र आंदोलन करते हुए चक्का जाम किया।

शिवसैनिकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए इस किराया वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

पनवेल के एसटी डिपो के पास बड़ी संख्या में जुटे शिवसैनिकों ने इस फैसले का विरोध किया। आंदोलन के कारण यातायात ठप हो गया, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस का हस्तक्षेप:

चक्का जाम को हटाने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हालांकि, शिवसैनिक अपनी मांगों पर अडिग हैं।

शिवसेना का कड़ा रुख:

शिवसैनिकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने किराया वृद्धि वापस नहीं ली, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

लीना गरड, (शिवसेना नेते,नवी मुंबई) ने कहा कि”जनता पर अन्याय सहन नहीं किया जाएगा,एसटी किराया वृद्धि को लेकर सरकार क्या फैसला लेती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एमपीएससी पेपर लीक मामले में एक और अधिकारी गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हुई।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी)...

अनिल गलगली की शिकायत के बाद 25 मिनट में खुला नाहर अमृत शक्ति गार्डन का ताला !

■ मियावाकी पद्धति से लगाए गए 41,207 पेड़; अतिरिक्त...