कैंसर मुक्त जागरूकता अभियान’ – अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की सफलता पूर्वक पहल.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज़ के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ‘कैंसर मुक्त जागरूकता अभियान’ के तहत सिंगचुंग (28 जनवरी) और थ्रिजिनो (29 जनवरी) में नि:शुल्क कैंसर जांच और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के लिए स्टेट कैंसर सोसाइटी की कैंसर स्क्रीनिंग वैन का उपयोग डॉ. सैम त्सेरिंग (नोडल अधिकारी) के विशेष प्रयासों से किया गया।

यह अभियान विधायक तेनज़िन न्यिमा ग्लोव (6-थ्रिजिनो बुरगांव विधानसभा) के सौजन्य से आयोजित किया गया। सिंगचुंग स्वास्थ्य शिविर दिनांक 28 जनवरी 2025 को हुवा, इस शिविर का उद्घाटन एडीसी सिंगचुंग श्रीमती मुर्निया काकी के हाथों हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में श्रीमती जुमतेर ग्लोव ( विधायक तेनज़िन न्यिमा ग्लोव की पत्नी), डॉ. ड्रोमा (MO, CHC सिंगचुंग) और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।थ्रिजिनो स्वास्थ्य शिविर दिनांक 29 जनवरी 2025 को संपन्न हुवा।इस शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता इंजी. बॉनी शक्रिन्सो द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एडीसी थ्रिजिनो श्री टोपिक काकी (APCS), डॉ. किरेन देरु (MO, थ्रिजिनो PHC) और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। इस पहल में MICWS की ओर से चेयरमैन श्री खांडू थुंगोन, छबी सहयोग फाउंडेशन की ओर से महासचिव पार्थो रॉय, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.के. पाटिल, वरिष्ठ स्वास्थ्य प्रशासक एवं अभियान संरक्षक डॉ. अविनाश गारगोटे, डॉ. दिव्या श्रीनिवास तथा देव देश प्रतिष्ठान की ओर से डॉ. रविंद्र कांबळे, डॉ. स्नेहा भट्टे और जयगणेश लिंगाथार उपस्थित रहे।

इस सफल अभियान पर अभियान संरक्षक डॉ. वैभव देवगिरकर (अध्यक्ष – देव देश प्रतिष्ठान) और प्रधान संरक्षक पी.के. थुंगोन (अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री) ने संपूर्ण टीम के प्रयासों की सराहना की। दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत वेस्ट कामेंग जिले के कई क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण नागरिकों को समय पर बीमारी का निदान और उपचार नहीं मिल पाता। ‘कैंसर मुक्त जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत इन दुर्गम इलाकों के नागरिकों को निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। स्थानीय लोगों का जबरदस्त प्रतिसाद को देखते हुए, भविष्य में इस अभियान का और अधिक विस्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...