मुंबई वार्ता संवाददाता
राज्य में जल आपूर्ति योजना के तहत चल रही परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए, ऐसे निर्देश जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटील ने दिए।
मंत्री गुलाब राव मंत्रालय में अहिल्यानगर जल आपूर्ति योजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में विधायक सदानंद दाते, प्रधान सचिव संजय खंदारे, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के सदस्य सचिव अभिषेक कृष्णा, अहिल्यानगर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष येरेकर, नासिक विभाग के मुख्य अभियंता राम लोलपोड सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री गुलाबराव पाटील ने कहा कि नागरिकों को समय पर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान निकाला जाए और जल आपूर्ति योजनाओं के कार्यों की नियमित जांच की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी ठेकेदार या अधिकारी परियोजनाओं में देरी करेंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आगे कहा कि जल आपूर्ति योजना ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए, इसकी प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करना, जल की गुणवत्ता एवं आपूर्ति की मात्रा की जांच करना तथा कार्य की प्रगति का नियमित निरीक्षण करना बेहद आवश्यक है।


