● सरकार की ओर से शहीद जवानको श्रद्धांजलि
● वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की रही मौजुदगी
सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील में कल ११ फरवरी को नक्सलीयो से मुठभेड़ के दौरान पेट में गोली लगने से पुलिस कांस्टेबल महेश नागुलवार शहीद हो गये थे. आज गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में उन्हें आधिकारिक समारोह में अंतिम सलामी दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ( विशेष अभियान) राजकुमार भटकर, नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, पुलिस उप महानिरीक्षक अंकित गोयल, कलेक्टर अविश्यंत पांडा, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल आदि उपस्थित थे.
पुलिस टीम ने तीन बार हवा में फायरिंग की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. शहीद जवान की पत्नी, 2 बेटियां समेत परिवार के सदस्य गमगिन थे. वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू थे. इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहने गडचिरोली पहुचे आला पुलीस अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से संवाद कर उन्हे सांत्वना दी. गोली लगने के बाद इलाज के लिये हुई देरी को लेकर परिवार आक्रोशीत था. जबकी मीडिया से बातचीत मे अधिकारियों ने मुठभेड के बाद जख्मी जवान को घने जंगल से हेलिपॅड तक लाने मे करीब ढाई घंटे का समय लगने की बात कबूली.


