महाराष्ट्र में जीबीएस ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ कर 207 हुई.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र में गुलैन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के दो नए मामलों के सामने आने के बाद, अब तक कुल 207 संदिग्ध और पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं।

शुक्रवार को दो नए मामलों के साथ, पुष्ट मामलों की संख्या 180 तक पहुंच गई है, जिनमें से 20 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आधिकारिक मौतों की संख्या अभी भी आठ पर बनी हुई है। हालांकि, कोल्हापुर से इस बीमारी से एक संदिग्ध मौत की खबर आई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, चांगिड तहसील की 60 वर्षीय महिला की 13 फरवरी को मौत हो गई। उन्हें निचले अंगों में लकवा मार गया था और पहले चांगिड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें कर्नाटक ले जाया गया और फिर 11 फरवरी को कोल्हापुर के अस्पताल लाया गया, जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

जीबीएस एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्रिकाओं पर हमला करती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी, हाथ-पैरों में संवेदना की कमी और सांस लेने में समस्या होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

12 वर्षों में भारत आत्मनिर्भर और विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना : देवेंद्र फडणवीस।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...

मुंबई में सैनिटरी व विशेष कचरा संग्रहण सेवा का विस्तार, 9 हजार से अधिक संस्थान जुड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के घनकचरा प्रबंधन...

विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता बदलापुर तहसील के शाहपुर...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- जनता पर महंगाई की दोहरी मार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...