मुंबई वार्ता संवाददाता

शहर में अवैध हथियारों की आवक और उनकी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने आग्रीपाड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए दो देसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में 36 वर्षीय आरोपी वसीम अकरम अनवर परदेशी को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी बनावटी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास ये हथियार कहां से आए थे और मुंबई में अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच की जांच का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों की आवक के स्रोत और उनकी सप्लाई चेन का पता लगाना है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।


