मुंबई वार्ता संवाददाता

उत्तरांचल मित्र मंडल, वसई द्वारा आयोजित कथा में आचार्य दीपक जोशी वृंदावनवाले के भावपूर्ण कथा वाचन ने सभी को भगवान के दिव्य लीलाओं से जोड़ा।यह एक महत्वपूर्ण और भक्तिमय आयोजन रहा, जहां श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन किया और आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की।
निर्माणाधीन बद्रीनाथ मंदिर, वसई में संपन्न इस आयोजन में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने भी उपस्थित रहकर कथा श्रवण किया और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। अनिल गलगली ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।
मंडल के अध्यक्ष माधवानंद भट्ट, सह सचिव महेंद्रसिंह धामी, उपाध्यक्ष मनोहर रौथन, पूर्व अध्यक्ष गोपाल मेहरा, नरेंद्र पाल सिंह नेगी, नरेश नैलवाल, होशियार सिंह दसोनी, मोहन सिंह राजपूत, प्रभाकर सिंह गौड, चंद्रकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह विष्ट, वरिष्ठ आचार्य तारा दत्त करगेती, आचार्य हरीश लखेड़ा आदि इस मौके पर मौजूद थे।


