मुंबई वार्ता संवाददाता
● भ्रष्ट मंत्री माणिकराव कोकाटे और धनंजय मुंडे को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की मुख्यमंत्री से मांग बोले,
भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार भ्रष्ट मंत्रियों का गिरोह बन गई है। इस प्रकार का आरोप प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने किया है.
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पूर्व कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने किसानों के नाम पर भ्रष्टाचार करने में सभी हदें पार कर दी है । गुरुवार को नासिक जिला न्यायालय ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में महायुति सरकार के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को दो साल जेल की सजा सुनाई है।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मांग की है कि अब इस तरह के संगीन आरोप लगने के बाद महायुति सरकार में शामिल मुंडे और कोकाटे को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।
कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री धनंजय मुंडे द्वारा पद पर रहते हुए किए गए घोटालों का रोजाना पर्दाफाश हो रहा है। अब नासिक की अदालत ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को 2 साल की जेल और 50,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। नासिक जिला न्यायालय ने दस्तावेजों से छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के एक मामले में कोकाटे को यह सजा सुनाई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कम से कम इससे कुछ सबक लेना चाहिए और कोकाटे को तुरंत कैबिनेट से बर्खास्त कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि धनंजय मुंडे के इस्तीफे की लगातार मांग हो रही है, लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार धनंजय मुंडे का इस्तीफा लेने को तैयार नहीं हैं।


