श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 9 ने दादर इलाके से दो आरोपियों को 5.40 किलो एमडी ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच 9 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.


दया नायक ने बताया कि क्राइम ब्रांच को गुप्त जानकारी मिली थी कि दो लोग जहांगीर और सिनॉल, एमडी ड्रग्स लेकर दादर पूर्व स्थित स्वामी नारायण मंदिर के पास आने वाले हैं. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों में से जहांगीर के ख़िलाफ़ 2017 में भी ड्रग्स संबंधित मामला दर्ज किया गया है. उसे उपर्युक्त मामले में मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में उसे वर्ष 2021 में ज़मानत मिली हुई है. दूसरे आरोपी सिनॉल कर ख़िलाफ़ भी वर्ष 2018 में नकली नोट के कारोबार का मामला दर्ज है.
मुंबई क्राइम ब्रांच 9 मामले की आगे जाँच कर रही है.


