श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता
मुंबई के डोंगरी पुलिस ने रू 58.92 लाख के गुटखा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी जोन 1 के पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुढे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.
पुलिस सिपाही जयेश गोडे को गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गुटखा बेचने के लिए वाडी बंदर इलाके में आने वाले हैं. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और गुटखा से भरा एक ट्रक पकड़ा. जाँच के दौरान ट्रक से 58.92 लाख मूल्य का गुटखा बरामद हुआ. पुलिस ने दो आरोपियों रबीउल शेख और नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


