सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

चंद्रपुर जिले के चिमुर पुलिस थाने के सामने एक नौ माह के शिशु का शव मिला है . शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी गई है .
कल शाम साढ़े सात बजे एक महिला पुलिस कर्मी मयूरी कोराम अपने दुपहिया से घर की ओर जा रही थी, उसी वक्त एक नन्हे शिशु का शव दिखाई दिया, जिसे आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से नोचा था . राहगीरों की मदद से महिला कर्मी ने आवारा कुत्तों को वहां से भगाया ओर इसकी जानकारी पुलिस थाने को दी गई . जानकारी मिलने के बाद आननफानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जांच शुरू की गई . पुलिस की डॉग यूनिट भी इस मामले की जांच में जुट गई .


