मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी
भिवंडी में सोशल मीडिया पर छत्रपति संभाजी महराज व भाजपा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक यूट्यूब यूजर को भारी पड़ गया।भाजपा की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश में जुट गई है।
भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चे के प्रदेश सचिव अनिल केसरवानी के बताया है कि बुधवार 5 मार्च को शाम 7:45 बजे शहर के श्रीरंग नगर इलाके में कमला होटल के पीछे अपने दोस्त से बात कर रहे थे।इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक’ यूट्यूब चैनल पर अबू आज़मी की प्रतिक्रिया का वीडियो चल रहा था।जिसमे अज्ञात यूट्यूब आईडी चालक ने छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर अबू आसिम आजमी ने विवादित बयान देकर दो समुदायों के बीच दंगा पैदा करने और भड़काऊ बयान देने की कोशिश की सामग्री भी वायरल हुई है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णदेव खराड़े ने बताया है कि, भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात यूट्यूब यूजर के खिलाफ अनिल केशरवानी की शिकायत पर 5 मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 299,356 (2),192,196 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तकनीकी की मदद से अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है और घटना की आगे की जांच सपोनि दिनेश महाले द्वारा की जा रही है।


