आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर विधान परिषद में अभिनंदन प्रस्ताव पारित

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर विधान परिषद में अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव सभागृह के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रस्तुत किया।

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत की विधान परिषद में भूरी-भूरी प्रशंसा की गई और इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया गया।उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अभिनंदन प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच न हारते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती सहित पूरी टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने 12 साल के लंबे इंतजार के बाद तीसरी बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती।विधान परिषद के सदस्यों ने भारत की लगातार दूसरी अंतरराष्ट्रीय खिताबी जीत की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि आठ महीने पहले भारत ने टी-20 विश्व कप जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की थी और अब चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दबदबा फिर से स्थापित कर लिया है। यह जीत भारतीय खेल जगत के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, ऐसा उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा।

इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को भविष्य में भी इसी तरह की सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी गईं।इस प्रस्ताव का विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, सदस्य भाई जगताप, शशिकांत शिंदे और मनीषा काएंदे ने समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

त्योहारों से पहले मुंबईकरों को महंगाई का झटका, दूध के दाम बढ़े; जानिए नई कीमतें।

मुंबई वार्ता संवाददाता त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले...

गणेशोत्सव में DJ, लाउडस्पीकर और पटाखों के नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई, CM फडणवीस के पुलिस को सख्त निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में आगामी गणेशोत्सव को उत्साह...

शासकीय तंत्रनिकेतन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP का आंदोलन, 4-5 महीने से समस्याएं लंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता शासकीय तंत्रनिकेतन, मुंबई में विद्यार्थियों...