मुंबई वार्ता
ज्योतिषाचार्य पं कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि होलिका में कौन सी वस्तु डालने से किन वस्तुओं की प्राप्ति होती है. वे इस प्रकार हैं:-
● होलिका की अग्नि में सूखा नारियल डालना अत्यंत शुभ माना गया है।
●होलिका दहन की अग्नि में अक्षत व ताजे फूल भी अर्पित करने चाहिए।
●होलिका की अग्नि में नीम के पत्ते व कपूर का टुकड़ा अर्पित करना चाहिए।
●होलिका की अग्नि में घी में भिगोए पान के पत्ते व बताशा अर्पित करना चाहिए।
●होलिका दहन में चांदी या तांबे के कलश से जल और गुलाल अर्पित करना चाहिए।
● होलिका की अग्नि में हल्दी व उपले अर्पित करने चाहिए।


