इंदिरा गांधी चौक नामफलक का उद्घाटन समारोह संपन्न.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुलुंड प. के बाल राजेश्वर रोड (वैशाली नगर बस स्टाप) एवम घाटी पाडा रोड जंक्शन पर इंदिरा गांधी चौक नामफलक का उद्घाटन दिनांक गुरुवार दोपहर 11बजे राकेश शेट्टी (प्रवक्ता महाराष्ट्र कांग्रेस) के हाथों नारियल फोड़कर एवम श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी चौक नाम दिये जाने की मांग पुर्व महापौर स्व.आर.आर.सिंह ने दशकों पहले मुंबई मनपा से किया था। यह प्रस्ताव पारित तो हो गया था लेकिन सिर्फ मनपा की फाइलों तक सीमित हो गया था।

राकेश शेट्टी (प्रवक्ता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस) के द्वारा अथक परिश्रम एवम अजय पाटने (सहायक आयुक्त टी वार्ड)के सहयोग से चौक पर नामफलक लगाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.बाबूलाल सिंह,साहब दयाल सिंह,राजन उटवाल,भगवान किशोर तिवारी,प्रकाश जैसवाल,डॉ.सचिन सिंह,बलदेव सिंह खोखर,संतोष सिंह (अध्यक्ष मुलुंड कांग्रेस सेवादल),नीता जोशी (अध्यक्ष मुलुंड महिला कांग्रेस),महिला कांग्रेस नेता अश्विनी पोचे,अल्कासावला,कमला यादव,प्रदीप सिंह,रईस खान,शरीफ खान,विपुल गोगरी,नूर मोहम्मद,जब्बार शेख,कृष्णा विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

शासकीय तंत्रनिकेतन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP का आंदोलन, 4-5 महीने से समस्याएं लंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता शासकीय तंत्रनिकेतन, मुंबई में विद्यार्थियों...

260 करोड़ की लागत से बना पुल अब तोड़ा जाएगा, MMRDA के कामकाज पर उठे सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA)...

विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL बिल्डिंग का किया दौरा, MMRDA अधिकारियों को लगाई फटकार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL...

बेरोजगारी के खिलाफ 27 अगस्त को राष्ट्रवादी कांग्रेस का राज्यव्यापी तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रवादी...