मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्याध्यक्ष राकेश शेट्टी की संस्था राकेश शेट्टी फाउंडेशन की तरफ से पुर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी चौक नामफलक उद्घाटन के उपलक्ष्य में महिलाओं को मुफ्त साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी चौक,वैशाली नगर,द्वारका होटल के सामने,बालराजेश्वर रोड,मुलुंड प. पर किया गया ।


इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष बी.के.तिवारी,गोविंद सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.आर.आर.सिंह,डॉ.बाबूलाल सिंह,सचिव किशोर मुंडेकल,प्रवक्ता भरत सोनी,जिला कार्याध्यक्ष उत्तम गीते,महिला अध्यक्ष लाजवंती शेट्टी,कैलाश पाटील उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 500 महिलाओं को अतिथियों द्वारा साड़ियां वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अरविंद यादव,के.करूणानिधि,राजन उटवाल,डॉ.आर.एम.पाल, मोहन लाल राज,शरीफ खान,बाबूराम चौधरी,रविन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में संतोष सिंह अल्का सावला भगवान किशोर तिवारी,कमला प्रसाद यादव,निक्सन अब्दुल जब्बार का विशेष सहयोग प्राप्तहुआ।


