राजन बलसाने/मुंबई वार्ता

● वालधूनी नदी संवर्धन अभियान शुरू.
उल्हासनगर महानगरपालिका ने वालधुनी नदी संरक्षण अभियान शुरू किया है। उल्हासनगर महानगर पालिका आयुक्त श्रीमती मनीषा आव्हाले की संकल्पना से 25 मार्च को सुबह नदी संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई।


होटल प्रवीण, खन्ना कंपाउंड ब्रिज पर वालधूनी नदी संवर्धन समिति के पदाधिकारी , विभिन्न सेवा भावी संस्थाओं और स्थानीय प्रभाग की नगरसेविका पूर्व महापौर श्रीमती. राजेश्री चौधरी के संयुक्त तत्वावधान में नदी संवर्धन अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में वालधूनी नदी का क्षेत्र स्वच्छ रखना, अपने घर, दुकान, कारखाने से रोजाना निकलने वाले कचरे को वर्गीकृत कर महापालिका को देना, निर्माल्य/कचरा नदी में न डालने के लिए जालियां लगाना, जन जागरूकता के पोस्टर लगाना, ब्रिज की सफाई और स्वच्छता करके पेड़ की क्यारी लगाना, और शून्य कचरा संकल्पना का क्रियान्वयन करना आदि कार्यक्रम हाथ में लेकर जन जागरूकता का कार्य किया गया।
प्रभाग क्रमांक 10 में आने वाली वालधूनी नदी के 4 पुलों पर जालियां लगाने की शुरुआत हुई। इस अवसर पर उल्हासनगर के अधिकारी विनोद केने, एकनाथ पवार, रविंद्र बेहेनवाल, वृक्ष फाउंडेशन की ज्योती तायड़े, वालधूनी नदी संवर्धन समिति के शशिकांत दायमा सहित शहर के स्थानीय नागरिक, विभिन्न सेवा भावी स्वयंसेवी संस्थाएँ, समाजसेवक, व्यापारी संगठन, स्वच्छता दूत ने मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए वचनबद्ध रहकर उपस्थिति दी।


