अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का राष्ट्रीय सम्मान समारोह सम्पन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच के तत्वावधान में डॉ. शिवदत्त शुक्ल स्मृति सम्मान एवं देवेंद्र पांडेय स्मृति राष्ट्रीय सम्मान – 2025 का भव्य आयोजन संस्था की अध्यक्ष डॉ अलका पांडेय की आयोजन में शुक्रवार दिनांक 28 मार्च 2025 की शाम नवी मुंबई,सानपाड़ा स्थित हाइवे व्यूव शिकारा होटल में सम्पन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार पवन तिवारी ने की,मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कमलेश पाठक रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक मेहरा(एम.डी शिकारा कंपनी ऑफ ग्रुप), डॉ. दयानंद तिवारी (वरिष्ठ साहित्यकार),सयाली शिंदे (नगर सेवक), अनिल गलगली (आर टी आई एक्टिविस्ट),सेवा सदन प्रसाद (वरिष्ठ लघुकथाकार),श्रीमती प्रमिला शर्मा (वरिष्ठ कवयित्री एवं महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी सदस्य), रामप्यारे सिंह रघुवंशी (चेयरमैन जनभाषा प्रचार समिति) उपस्थिति रहे।कार्यक्रम का संचालन कुमार जैन एवं आरती पाण्डेय आनंद ने किया।

मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों से पधारे कवि,कवयित्रियों और साहित्यकारों का डॉ. अलका पाण्डेय, डॉ. अनामिका अवस्थी, डॉ. अश्विन पाण्डेय, आरती पाण्डेय, नीरजा ठाकुर, दिया आनंद, आहान पाण्डेय, अबीर पाण्डेय, अभिलाष शुक्ल, साधना शुक्ल, डॉ. अरुणा बाजपेई, जया पाण्डेय, चित्रा गुप्ता, मालती सिंह ने सहृदय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह, शाल,तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

अध्यक्षीय उदबोधन में त्यागमूर्ति हिडिम्बा के रचनाकार पवन तिवारी ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले व्यक्तित्वों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करना यह हर जागरूक व्यक्ति,संस्था अथवा संस्थान का दायित्त्व है। जिससे अन्य व्यक्ति भी अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित हों और यह दायित्त्व एक अकेले अपने दम पर अलका पांडेय अग्निशिखा मंच के माध्यम से निभा रही हैं।मैं अलका पाण्डेय की सराहना करता हूँ तथा आशा करता हूँ कि लोग उनसे प्रेरणा लेकर,उनके साथ जुड़कर समाज सेवा में योगदान देंगे, साथ ही आज सम्मानित विभूतियों का अभिनन्दन करता हूँ।

अंत में मंच की अध्यक्ष अलका पांडेय ने सबका आभार व्यक्त किया। सम्मानित होने वाली विभूतियों में उषा बाजपेई, साहित्य शिरोमणि (लखनऊ,यू पी), कुमुद वर्मा साहित्य भूषण (अहमदाबाद, गुजरात), दया शंकर प्रसाद साहित्य भूषण( प्रयागराज यू पी) गोविंद पाल साहित्य शिरोमणि (छत्तीसगढ़), नीता बाजपेई कला शिरोमणि (मुंबई) सीमा त्रिवेदी समाज भूषण, (नवी मुंबई) अरुण बाजपेई साहित्य शिरोमणि (इंदौर म . प्र) चंद्रिका व्यास साहित्य शिखर (खार घर) संजय दुबे, समाज भूषण( मुलुंड) दिलीप ठक्कर समाज गौरव (कोपर खैराने) उषा दत्त समाज शिखर, (पारसी हिल नवी मुंबई) नीलम गुप्ता पतंजलि शिखर, (नवी मुंबई वशी) कमलेश गुप्ता शब्द शिखर,( कुर्ला मुंबई) शिवानी गायकवाड समाज, ( गौरव थाना) मंजू शर्मा जाखड़ साहित्य शिखर, (राजस्थान) महेश सुतार समाज गौरव, (वाशी) मिथिला पुरोहित कला गौरव, (अंधेरी) प्रतिभा कारलेकर समाज शिखर, ( कोपर खैराने) आदि लोगों को सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में कवियों ने अपनी शानदार रचनाओं से सबका मनोरंजन किया। जिनमें चंद्रिका व्यास,मिनाक्षी शर्मा, अनुराधा सिंह, पूजा आलूपुरिया,सीमा द्विवेदी, ओम प्रकाश तिवारी,ओमप्रकाश पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद गई,ओम प्रकाश सिंह, नीरजा ठाकुर, अंजू शर्मा, रामस्वरूप साहू, सूर्यकान्त शुक्ल, संतोष पांडेय, दयाशंकर प्रसाद,उषा बाजपेई,कुमुद वर्मा,दिलीप ठक्कर,शोभा ठक्कर, अनिल राही,कमलेश पाठक,हेमलता मानवी, मदन गोपाल अकिंचन, अरुण प्रकाश अनुरागी, नीलम गुप्ता एवं कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप आदि प्रमुख थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...