मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र राज्य शासन के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिनांक 10 से 14 अप्रैल 2025 के दौरान ‘आपले सरकार’ पोर्टल पर नियोजित रखरखाव और हार्डवेअर अद्यतन का कार्य किया जाएगा।
इस अवधि में ‘आपले सरकार सेवा पोर्टल’ पर उपलब्ध सभी सेवाएं और प्रणालियाँ कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। चूंकि 10 से 14 अप्रैल 2025 के बीच अधिकांश दिन सार्वजनिक अवकाश हैं, इसलिए नागरिकों, ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’/सेतु केंद्र के संचालकों, ग्रामपंचायती कर्मियों एवं शासन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से अपील की जाती है कि वे अपनी सेवाओं से संबंधित कार्यों की योजना पहले से ही बना लें।
यह अपील राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा की गई है।


