श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबईकरो को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा “डिजिटल रक्षक” की शुरुआत की गई है। इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबईकरो को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के लिए डिजिटल रक्षक के अंतर्गत मोबाइल क्रमांक:- 7715004444 और 7400086666 जनता की 24 घंटे शिकायत सुनने के लिए उपलब्ध किया गया है। इन नंबरों पर काल करके कोई भी व्यक्ति उसके साथ हुए डिजिटल धोखाधड़ी की शिकायत कर सकता है।


इसके अलावा 1930 नंबर भी लोगों की डिजिटल धोखाधड़ी संबंधी शिकायत के लिए उपलब्ध है।


