● यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण
वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

सनातन संस्था के 25 वर्ष पूरा होने पर 17 से 19 मई तक तीन दिवसीय रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परम ब्रह्म डॉ. जयंत बालाजी आठवले की 83 वीं जयंती के निमित्त संयुक्त जयंती में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए गोरक्षपीठ पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज को आमंत्रित किया गया है।


सोमवार को सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव स्वागत समिति के सदस्य सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे, जौनपुर जिले के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवींद्र कुमार पटेल और विश्वनाथ कुलकर्णी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।संस्था के प्रवक्ता चेतन राजहंस के अनुसार इस दौरान सनातन संस्था के 25 वर्षों के कार्य की रिपोर्ट (आख्या) मुख्यमंत्री योगी को दी गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन संस्था का कार्य अच्छा है, इसके लिए आप सभी का अभिनंदन है। सनातन संस्था द्वारा निर्मित श्रीराम के सात्विक चित्र तथा हिंदू जनजागृति समिति’ द्वारा प्रकाशित हिंदी पुस्तकें- ‘हिंदू राष्ट्र क्यों चाहिए ?’, ‘हिंदू राष्ट्र स्थापना की दिशा’, ‘हिंदू राष्ट्र आक्षेप एवं खंडन’ तथा ‘हलाल धर्मपीठ’ भेंट स्वरूप योगी आदित्यनाथ को प्रदान की गई।


