मुंबई वार्ता संवाददाता

विधायक राजहंस सिंह ने दिंडोशी के नवनियुक्त ३ मंडल अध्यक्ष एवं ७ वॉर्ड अध्यक्षों का सत्कार किया।


भाजपा संगठन पर्व अभियान अंतर्गत एवं नवीन संरचना के अनुसार भाजपा दिंडोशी के नए 3 मंडल अध्यक्षों सहित 7 वार्ड अध्यक्षों की घोषणा की गई है।


कार्यक्रम आज रविवार, 27 अप्रैल 2025 को नर्मदा हॉल में मुंबई उपाध्यक्ष, विधायक राजहंस सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ.


इस सत्कार समारोह में राजहंस सिंह ने नवनियुक्त मंडल व वार्ड अध्यक्षों को उनके भावी कार्यकाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा जनाधार बढ़ाने का निर्देश दिया।
इस मौके पर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले की निंदा करते हुए हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में दिंडोशी मंडल अध्यक्ष राजन सिंह सहित मुंबई, जिला पदाधिकारी, पूर्व नगरसेवक, मंडल, वॉर्ड पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


