मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पहलगाम आतंकी हमला मामले पर पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखाने वाले व्यक्ति के ऊपर नालासोपारा पुलिस स्टेशन द्वारा अब तक FIR दर्ज नहीं किया गया। जिसके विरुद्ध सकल हिंदू समाज ने कल रात्रि 9 : 30 बजे नालासोपारा में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। 28 अप्रैल को 2025 को पालघर जिले के नालासोपारा पश्चिम के चक्रेश्वर तालाब स्थित भारतीयों द्वारा पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तान का झंडा रोड पर कई जगह लगाया गया था। उसके बाद जब वहा से लोग चले गए तो मोम केअर दुकान के मालिक द्वारा रोड पे चिपके झंडे को निकाल कर साफ करके अच्छे से रखा गया। देश में रहने वाले ऐसे गद्दारों के खिलाफ देशद्रोह के तहत FIR दर्ज कर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करना चाहिए था।
इस मामले में राजेश दीनानाथ पाल ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन को दिनांक 29 अप्रैल को FIR दर्ज करने हेतु पत्र दिया था । लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं किया गया। इसी मामले के विरोध में 3 मई 2025 को रात्रि लगभग 9 :30 बजे के आसपास मोम केअर दुकान (नालासोपारा पश्चिम, चक्रेश्वर तालाब) के बाहर रोड पर एक बड़ा पाकिस्तान का झंडा बना कर चिपकाया गया और रोड पर लिखा गया , पाकिस्तान मुर्दाबाद। उपस्थित सकल हिंदू समाज के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारी पुलिस तैनात किया गया था।


