मुंबई वार्ता/ श्रीश उपाध्याय

पी.एस. फाउंडेशन द्वारा अंधेरी पूर्व, एमआईडीसी स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिविर के दौरान रक्तदान किया।रक्तदान के बारे में बताते हुए पी.एस. फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने कहा कि,” आगामी 8 मई को ‘वर्ल्ड थेलीसीमिया डे’ है. आज रविवार का दिन होने के कारण हमने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कर सकें।
थेलीसीमिया ग्रसित बीमारों को हर 15 दिन में खून बदलवाना पड़ता है। ऐसी बीमारी से ग्रसित लोगों की मदद को ध्यान में रखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।


इस रक्तदान शिविर के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान थेलीसीमिया पीड़ित कुछ बच्चे भी पी.एस. फाउंडेशन के कार्यालय में उपस्थित थे।


सभी बच्चों ने पी.एस. फाउंडेशन की श्रीमती स्वीकृति शर्मा के इस पुनीत कार्य के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।




