“भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों की गुंज के साथ कालिना में भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न हुई।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, इस जवाबी कार्रवाई तथा सेना की अभूतपूर्व और पराक्रमी जीत को सलाम करने और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा – कालिना की ओर से जिल्हा महामंत्री नितेश राजहंस सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में रविवार, 18 मई को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नितेश सिंह ने अपने वक्तव्य में भारतीय सेना को बधाई देते हूए ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाले दो युद्ध नायकों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रशंसा की और उन्हें भी बधाई दी। पाकिस्तान को सबक सिखाने तथा पूरे विश्व को भारत की ताकत, दृढ़ इच्छाशक्ति और क्षमता दिखाने के लिए देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमितभाई शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एवं सभी सेना प्रमुखों एवं जवानों को बधाई दी।

इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।इस भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने मे नितेश राजहंस सिंह के साथ मंडळ अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह (दिपू), बिना दिवेकर, मोर्चा व आघाडी कार्यकर्ता, युवा, महिला पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बडी संख्या मे उपस्थित थे। नितेश सिंह ने सभी को धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोवंडी के गायकवाड़ नगर नाले की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका ।

■ मनपा अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में। मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक एक...

महिला बचत समूहों और दिव्यांग विद्यार्थियों की राखियों को मुंबईकरों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता रक्षाबंधन पर्व की पृष्ठभूमि में...

कुरार के कोकणी माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, मंदिर के अधिकारों की लड़ाई तेज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मालाड स्थित कुरार इलाके...