मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ईद पर्व के मद्देनज़रकानून और व्यवस्था की समीक्षा की।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

आगामी ईद पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।यह समीक्षा बैठक सह्याद्री अतिथिगृह में मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में त्योहारों के दौरान हमेशा कानून व्यवस्था प्रभावी ढंग से बनाए रखी जाती है। इसी प्रकार आगामी ईद पर्व के लिए भी राज्य सरकार ने उचित योजना बनाई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि त्योहार के दौरान कानून और व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।बैठक में बृहन्मुंबई महानगरपालिका और मुंबई पुलिस द्वारा ईद के मद्देनज़र की गई तैयारियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

इस बैठक में कौशल्य, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढा, विधायक असलम शेख, अबू आज़मी, अमीन पटेल, रईस शेख, श्रीमती सना मलिक, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी, पुलिस महासंचालक रश्मि शुक्ला, पुलिस आयुक्त देवेन भारती तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...