भिवंडी में जल और मल कर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर जड़ा ताला।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा जल लाभ और मल लाभ कर में की गई वृद्धि के खिलाफ शहर में आक्रोश बढ़ गया है।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में उक्त बढ़े करो के विरोध में मनपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान नाराज पदाधिकारियों ने मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया और वहीं बैठकर मनपा प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और बढ़े करो अतिशीघ्र रद्द करने की मांग की गई।

भिवंडी मनपा प्रशासक व आयुक्त ने 11 फरवरी को आयुक्त ने इस दर वृद्धि को फिर से लागू कर दिया है। जिसके तहत आवासीय संपत्तियों पर 15 प्रतिशत और वाणिज्यिक संपत्तियों पर 23 प्रतिशत की कर वृद्धि की गई है।जिसे लेकर नागरिकों में असंतोष पैदा हो गया है।

प्रशासन ने चालू वर्ष की घरपट्टी के साथ नए जल लाभ और मल लाभ कर वृद्धि के साथ बिल भेजे हैं, जिससे शहर के नागरिकों में भारी गुस्सा है।हालांकि की वर्ष 2011 में भी मनपा प्रशासन ने इसी तरह की दर वृद्धि की थी, जिसे नगरसेवकों के विरोध के बाद स्थगित कर दिया गया था।

बढ़े करो को रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा मनपा मुख्यालय पर बुधवार को चार बजे शाम जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमिन ने कहा कि प्रशासक को ऐसी कोई भी दर वृद्धि करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ महीनों में मनपा चुनाव होने के बाद जन प्रतिनिधि इस पर निर्णय लेंगे। तब तक मनपा प्रशासन को इस दर वृद्धि पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।इस आंदोलन में पूर्व सांसद सुरेश टावरे, तारिक फारूकी, सोहेल खान, रुखसाना कुरैशी, आर्शी आजमी ,जावेद फारूखी सहित कई पदाधिकारी, पूर्व नगरसेवक और कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर में खारी-बटर में छिपाकर हो रही है ड्रग्स सप्लाई।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित खारी-बटर...

संदीप तिवारी, मीरा भायंदर उत्तर भारतीय समाज का ताकतवर चेहरा : प्रताप सरनाईक ।

मुंबई वार्ता संवाददाता संदीप तिवारी मीरा भायंदर उत्तर...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...