भिवंडी मनपा द्वारा राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का किया जाएगा मार्गदर्शन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए एक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन कर रही है।यह शिविर क्रीड़ा विभाग द्वारा 20 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक स्व. राजय्या गाजेंगी सभागृह, कोंबडपाड़ा में आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी क्रीड़ा विभाग के प्रमुख मिलिंद पलसुले ने दी।

इस शिविर में पालिका आयुक्त अनमोल सागर, महाराष्ट्र राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव श्रीकांत वाड, आहार विशेषज्ञ डॉ. धनंजय मोरे, क्रीड़ा मनोचिकित्सक डॉ. राधिका धारप, और क्रीड़ा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शरयू एस खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

यह मार्गदर्शन शिविर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल में उनकी प्रगति के लिए फायदेमंद साबित होगा. इससे खिलाड़ियों को एक रणनीति तैयार करने और उपयुक्त दिशा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।क्रीड़ा विभाग ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस मार्गदर्शन शिविर में भाग लेने का आवाहन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर में खारी-बटर में छिपाकर हो रही है ड्रग्स सप्लाई।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित खारी-बटर...

संदीप तिवारी, मीरा भायंदर उत्तर भारतीय समाज का ताकतवर चेहरा : प्रताप सरनाईक ।

मुंबई वार्ता संवाददाता संदीप तिवारी मीरा भायंदर उत्तर...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...