भिवंडी मनपा करेगी स्वास्थ्य केंद्रों का अब मासिक मूल्यांकन और ग्रेडिंग।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी मनपा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के स्वास्थ्य परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। यह बैठक 17 जून 2025 को दोपहर 12 बजे आयुक्त अनमोल सागर की अध्यक्षता में हुई।बैठक का मुख्य उद्देश्य मनपा क्षेत्र में बच्चों के नियमित टीकाकरण, एमआर कैंपेन और टीबी मुक्त अभियान कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना था।

इस दौरान, सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य संबंधी संकेतकों का विस्तृत विश्लेषण किया गया।जहां पर निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक महीने सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का गहन मूल्यांकन किया जाएगा और उनके प्रदर्शन के आधार पर उनकी ग्रेडिंग की जाएगी।

यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और दक्षता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।टीबी मुक्त अभियान और टीकाकरण पर जोरटीबी मुक्त भारत अभियान के तहत, वर्तमान में प्रतिदिन 3 स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।आयुक्त ने इन शिविरों की पहुंच बढ़ाने और जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।टीकाकरण की दर बढ़ाने के लिए आयुक्त अनमोल सागर ने निर्देश दिए कि नागरिकों के मन में मौजूद शंकाओं को दूर करने के लिए सामुदायिक हितधारकों और धार्मिक प्रमुखों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाए।

इस सीटीएफ बैठक में स्व. इंदिरा गांधी स्मृति उपजिला अस्पताल के प्रतिनिधि और बाल रोग विशेषज्ञ, जनसंपर्क अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी के प्रतिनिधि, सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर, सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी, शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि, यूनिसेफ सीएसओ पार्टनर, सीसीडीटी प्रतिनिधि, स्नेहा संस्था के अध्यक्ष, साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर में खारी-बटर में छिपाकर हो रही है ड्रग्स सप्लाई।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित खारी-बटर...

संदीप तिवारी, मीरा भायंदर उत्तर भारतीय समाज का ताकतवर चेहरा : प्रताप सरनाईक ।

मुंबई वार्ता संवाददाता संदीप तिवारी मीरा भायंदर उत्तर...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...