जौनपुर के लोहिया पार्क में योगाभ्यास का शुभारंभ।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के योग सप्ताह के पंचम दिवस पर कुटीर चक्के महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रमेशमणि त्रिपाठी और लोक गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके योगाभ्यास का शुभारंभ किया गया।

उन लोगों ने संबोधन में बताया कि यहां से योग में प्रशिक्षित हो रहे योग शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह एक महाअभियान का स्वरूप देते हुए जन जन तक योग को पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ और खुशहाल बनानें में अपनी महति भूमिकाएं निभाएं और इसके साथ ही बच्चों को बचपन से ही योग की संस्कारशाला में शामिल करें जिससे की स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।

पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के दिशा-निर्देशन में विकास योगी, जगदीश यादव, अर्जुन सिंह, त्रियंबकम मिश्रा, अरविन्द कुमार, राजकुमार और कुलदीप योगी के द्वारा रोगानुसार व अवस्थानुसार योगाभ्यास को कराते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जा रहा है।

हरीमूर्ति के द्वारा योग निद्रा और ध्यान का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों को बताया गया। उपवास और उपासना का योग में महत्वपूर्ण योगदान है। आहार पूर्णतः सात्विकता से परिपूर्ण होंने पर ही उपासना के तहत ध्यान अपने चरमोत्कर्ष तक पहुंच सकता है। लम्बे समय तक आसन, ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास करनें पर शरीर में विशेष प्रकार के हार्मोन्स का क्रिएशन होना शुरू होता है जो व्यक्ति की रोग-प्रतिरोधक क्षमता के साथ उसकी ऊर्जा लेवल को बढ़ाता है जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति की कर्मेंद्रियां और ज्ञानेन्द्रिया समेकित होकर एक सकारात्मक दिशा में सक्रिय हो जाती हैं और व्यक्ति की चित् और चेतना उच्चतम स्तर पर पहुंच जाता है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ कमल के द्वारा जनपद के सभी संभव दिशाओं योगाभ्यास को फ़ैलाने के लिए संकल्पित किया गया।

इस मौके पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शशिभूषण यादव , भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रहरि, शरद कुमार, दीपक श्रीवास्तव, आयुष विभाग के विशेष चिकित्सक डा विमल कुमार, डा सुजीत श्रीवास्तव, डा स्तुति साहनी, डा अनिल सिंह के साथ योग प्रशिक्षक कुलदीप योगी, डा हेमंत कुमार, अर्जुन सिंह, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, इंद्रभान मौर्य, प्रियंका राजपूत, विकास यादव, त्रियंबकम मिश्रा, क्षमा सिंह, रजनी साहू, क्षमा सिंह, सुप्रिया, रजनी साहू, अनीता, प्रभात कुमार, साधना मौर्य, विरेन्द्र यादव, राजन सिंह, सुप्रिया, एसके यादव, नन्दलाल और बीरा यादव सहित अनेकों लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आखिर शुरू हुआ कुर्ला स्कायवॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला (पश्चिम) स्थित टैक्सीमेन कॉलोनी से...

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...