भिवंडी में आरएसएस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन,133 लोगो ने किया रक्तदान।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी के मानसरोवर शॉपिंग सेन्टर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान महादान की तर्ज पर इस शिविर में 133 लोगो में रक्तदान किया।

यह रक्तदान शिविर रविवार 22 जून को सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर लगाए 3 बजे तक चला।जहां पर रक्तदान के 150 लोगो ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।जिसमे से 133 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया।

मानसरोवर इलाके के आरएसएस के कार्यकर्ता कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शुरू होने से पहले छत्रपति शिवाजी महराज और भारत माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रक्तदाताओ के द्वारा रक्तदान प्रारंभ हुआ और आयोजन को काफी प्रतिसाद मिला। रक्तदाताओ की भीड़ लगी रही।उन्होंने बताया कि उक्त रक्तदान शिविर लगातार 15 वर्षों से हिंदवी स्वराज्य दिवस के उपलक्ष्य में किया जाता है।जिसमें अभी तक 18 हजार से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया है।

यह शिविर ठाणे के वामनराव ओक रक्तपेढ़ी की सहयोग से किया गया।जिसको सफल बनाने के लिए नगर संघचालक बलराज दोडी,कार्यवाह शिवलाल पटेल,गजानन अग्रवाल ,बजरंग चौधरी,कन्हैया एम अग्रवाल एव सत्यप्रकाश सिंह ने विशेष मेहनत की।इस शिविर की क्षेत्र में जोरदार प्रशंसा हो रही है।कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा व रक्तदान महादान की तर्ज पर सभी ने बढ़ चढ़ कर इस शिविर में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर में खारी-बटर में छिपाकर हो रही है ड्रग्स सप्लाई।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित खारी-बटर...

संदीप तिवारी, मीरा भायंदर उत्तर भारतीय समाज का ताकतवर चेहरा : प्रताप सरनाईक ।

मुंबई वार्ता संवाददाता संदीप तिवारी मीरा भायंदर उत्तर...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...