भिवंडी वाडा रोड की बदलेगी सूरत,सांसद बाल्या मामा ने किया हाईवे का निरीक्षण

Date:

■ सार्वजनिक निर्माण विभाग को 4 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत करने का दिया निर्देश.

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी-वाडा हाईवे की मौजूदा हालत बेहद खराब है।जिसके कारण यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। नागरिकों को हो रही परेशानी का संज्ञान लेते हुए भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने शनिवार को भिवंडी-वाडा हाईवे की बदहाली का जायजा लिया और अगले 4 दिनों में सड़क की मरम्मत करने का निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिया है। उक्त सड़क की हालत में सुधार को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी व्याप्त है।

इस दौरान सांसद बाल्या मामा ने कहा कि भिवंडी-वाडा रोड की हालत इस समय बेहद खराब है और उन्होंने राज्य सरकार से इस सड़क की मरम्मत पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखित आवेदन देकर, व्यक्तिगत रूप से मिलकर और कार्यक्रमों के दौरान समय-समय पर यह मांग की है। सांसद ने यह भी बताया कि उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को अगले चार दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत करने का निर्देश दिया है और विभाग ने जल्द ही सड़क को अच्छी स्थिति में लाने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान शिवसेना शिंदे गुट के नेता प्रकाश पाटील, विधायक शांताराम मोरे और सार्वजनिक निर्माण विभाग, भिवंडी के उप-अभियंता दत्तु गीते सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर में खारी-बटर में छिपाकर हो रही है ड्रग्स सप्लाई।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित खारी-बटर...

संदीप तिवारी, मीरा भायंदर उत्तर भारतीय समाज का ताकतवर चेहरा : प्रताप सरनाईक ।

मुंबई वार्ता संवाददाता संदीप तिवारी मीरा भायंदर उत्तर...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...