मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी के गोवे नाका स्थित एम आई डी सी एरिया में स्थित श्री भैरव मूक बधिर विद्यालय में बुक बधिर बच्चों को भरपेट भोजन करा कर भिवंडी के युवा भाजपा नेता व उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था के युवा सेना के महासचिव प्रेम तिवारी का जन्मदिन केक काटकर अनोखे तरीके से मनाया गया।


इस अवसर पर मूक बधिर में विद्यालय में अध्यनरत करीब डेढ़ सौ छात्र छात्राओं को प्रेम तिवारी की तरफ से दोपहर का भजन कराया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भोजन से पहले ईश प्रार्थना किया और तालियां बजाकर प्रेम तिवारी को बधाई दिया।
इस अवसर पर भिवंडी भाजपा जिला महासचिव प्रवीण मिश्रा, सचिव अजीत सिंह ठाकुर, नंदलाल तिवारी, धर्मराजा ग्रुप के संयोजक नितेश ऐनकर , राजू चौबे,पापा, मयूर चौधरी, राहुल और संजय ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


