एड. अशोक कुमार दुबे को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला कर्मदीप सम्मान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

समाजसेवा, राष्ट्रीय एकता और नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे को हाल ही में “कर्मदीप सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

इस आयोजन का संयुक्त रूप से संचालन वास्तु डायरेक्शन और सिने स्टार द्वारा किया गया था, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा की विशेष भूमिका रही। इस गरिमामयी अवसर पर फिल्म, मीडिया और सामाजिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।इससे पहले, अधिवक्ता अशोक दुबे को वर्ष 2023 में “पॉपुलर सिविलियन अवार्ड” से भी नवाज़ा गया था। यह सम्मान उन्हें APM और Cinestar Live के संयुक्त कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जो उनके सामाजिक कार्यों और संगठनों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।इतना ही नहीं, वर्ष 2024 में उन्हें भारत के नवाचार और नेतृत्व क्षेत्र में अहम योगदान के लिए “Startup Leadership India Award” भी प्राप्त हुआ।

यह पुरस्कार देश के प्रगतिशील और प्रेरणादायक नेतृत्व को मान्यता देने वाले प्रमुख मंचों में से एक है, जहां अशोक दुबे को उभरते सामाजिक नेतृत्व और संगठकीय कौशल के लिए सम्मानित किया गया।अशोक दुबे को 23 दिसंबर 2023 को रूद्र इंटरनेशनल स्कूल, राजगढ़ (मिर्जापुर) द्वारा आयोजित “State Exhibition – Incredible India” कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भी आमंत्रित किया गया था। वहां उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

आयोजकों डॉ. अम्बरीश दुबे (चेयरमैन) और श्रवण सिंह (प्रबंधक) ने उन्हें “युवाओं के प्रेरणास्रोत” के रूप में संबोधित किया।अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अधिवक्ता अशोक दुबे निरंतर पूर्वांचल समाज की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। वे एक कुशल वक्ता, प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता और समर्पित समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते हैं। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी साथियों और नागरिकों का है जो समाज, संस्कृति और एकता के लिए कार्य कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

धारावी पुनर्विकास पर सियासत तेज: 90% स्थानीयों को ‘अपात्र’ बताकर बेघर करने की साजिश—वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट को...

दक्षिण भारत ने भाजपा के विषैले विचार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को नकारा: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता केरल की जागरूक जनता ने कांग्रेस...

विद्वान-आध्यात्मिक विचारक: अश्वघोष आज क्यों प्रासंगिक हैं?

प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित/जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली...

मुंबई के ललित होटल में खुलेआम ड्रग्स बिक्री का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई से बचने का दावा।

श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता https://youtube.com/shorts/4E9nM-WpCIQ?si=iKXGt2ph_P2erEC0 मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ...