श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई जोन 4 ने गत 10 दिनों के भीतर एक विशेष मुहिम के अंतर्गत वांटेड 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की तलाश के लिए 11 जून से 20 जून के बीच विशेष अभियान चलाया था। इसी दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार कुल 38 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विक्रम देशमाने, जोन-4 की पुलिस उपायुक्त श्रीमती रागसुधा आर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई की गई है।


