डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने दी श्रद्धांजलि।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक, स्वामी विवेकानंद रोड ,बोरीवली (पश्चिम ) में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिती दर्ज कराई।

जनसेवक गोपाल शेट्टी ने यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धान्जलि दी और उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित किया।

इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ बोरीवली विधान सभा के विधायक संजय उपाध्याय, उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावडे , पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश खणकर व पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव सहित कई अन्य पूर्व नगरसेवक, जिला, मंडल तथा वार्ड के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के ललित होटल में खुलेआम ड्रग्स बिक्री का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई से बचने का दावा।

श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता https://youtube.com/shorts/4E9nM-WpCIQ?si=iKXGt2ph_P2erEC0 मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ...

पश्चिम बंगाल में ‘खेला’ हुआ, भाजपा की ऐतिहासिक जीत।

श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता पश्चिम बंगाल की राजनीति में...

भीषण गर्मी के बीच जन प्रकृति सेवा की सराहनीय पहल ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय राजस्थान में भीषण गर्मी के...

मुलुंड में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पत्नी से संबंध के शक में आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मुलुंड पश्चिम इलाके में...