सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

माँ भारत की पवित्र भूमि पर जन्म मिला ये हमारा सौभाग्य है । भारतीय संस्कृति की विश्व में एक अलग पहचान है। भगवान राम , महावीर , कृष्ण , बुद्ध , इशू , पयगंबर, नानक जैसे कई महा पुरुषों को मानने वाले इस देश में हमारा देश भारत मांस निर्यात में तीसरे स्थान पर ! हम सपने में भी नहीं सोच सकते की मेरे भारत की यह दशा ? यह बातेँ वरिष्ठ समाजसेवी हार्दिक हुंडिया ने कहा है।


उन्होंने कहा कि हम सभी में देश की अनमोल संस्कृति का संचार हुआ है और वो देश में अबोल जीवों की हत्या में मेरा देश तीसरे स्थान पर । जिस देश में भारत सरकार के उच्च स्थान पर नरेंद्र मोदी , अमित शाह , योगी आदित्य नाथ , राजनाथ सिंह , नितिन गडकरी जैसे कई शुद्ध अहिंसा में मानने वाले नेता हो वो देश में अबोल जीवो की इतनी हत्या ? भारत मांस एक्सपोर्ट में तीसरे स्थान पर ।
हार्दिक हुंडिया ने कहा की भारत देश पवित्र भूमि है , जहां कहा जाता है की कण कण में भगवान है। भारत देश अहिंसा का पुजारी है। हार्दिक हुंडिया ने देश के उन तमाम नेताओं से अपील की है कि जो भगवान राम के नाम देश की जनता से मत मांगते है तो भगवान राम के सिद्धांतों को भी पाले। कहा जाता है कि कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर हजारों लोगो की जान बचाने वाले भगवान श्री कृष्ण के इस भारत देश में अबोल जीवो की हत्या ? हम कभी सोच भी नहीं सकते ? हमारे मतो से विजय प्राप्त करने वाले नेताओं अबोल जीवों की हत्या का विरोध क्यों नहीं कर सकते ? जो अबोल जीवो की रक्षा करता है वो ही देश का भला कर सकता है।
हार्दिक हुंडिया ने कहा की देश के सभी धर्म प्रेमियों से दो हाथ जोड़ के बिंनती है की देश में सुशासन लाना है तो अबोल जीवो की हत्या मांँ भारती के देश में ना हो , इसी में ही हम सब की भलाई है।


