पुणे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं बेहद चिंताजनक, सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को पूरा सहयोग देंगे: सुप्रिया सुले।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्याध्यक्ष एवं सांसद सुप्रिया सुले ने पुणे में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा के केंद्र के रूप में देश-दुनिया में पहचान रखने वाले पुणे में अपराध की घटनाओं में वृद्धि बेहद चिंताजनक है। शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी पार्टी राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुप्रिया सुले ने राज्य में सूखे की स्थिति और किसानों को आर्थिक सहायता मिलने के मुद्दे पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार और प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने इस संबंध में आंकड़े मंगवाए हैं कि राज्य में सूखे की स्थिति क्या है और किसानों तक सरकारी आर्थिक सहायता पहुंची है या नहीं। इन आंकड़ों की समीक्षा के बाद मुंबई में आयोजित बैठक में अगले एक से दो महीनों के लिए पार्टी का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

■ 26/11 का हमला आज भी देता है गहरा व्यक्तिगत दर्द

26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले को याद करते हुए सुप्रिया सुले भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद भावनात्मक विषय है, क्योंकि उन्होंने उस रात को खुद अपनी आंखों से अनुभव किया था।उन्होंने बताया कि 26/11 की रात वह मुंबई में ही थीं। अपने भाई श्रीनिवास पवार, शर्मिला भाभी और स्मृति शिंदे के साथ भोजन कर रही थीं, तभी उन्हें मुंबई में आतंकवादी हमले की जानकारी मिली। उनके कुछ मित्र हमले के दौरान घटनास्थल पर फंसे हुए थे। उन्हें हिम्मत देने और मदद के लिए वह अपनी गाड़ी से वहां जाने निकलीं, लेकिन पुलिस ने विल्सन कॉलेज के पास उनकी गाड़ी रोक दी और आगे जाने की अनुमति नहीं दी।

सुप्रिया सुले ने कहा कि इस आतंकवादी हमले में सदानंद सुले और उन्होंने अपने तीन से चार करीबी मित्रों को खो दिया था। यह उनके परिवार और उनके लिए बहुत बड़ा व्यक्तिगत आघात था।

■ पुणे में अपराध बढ़ना गंभीर चिंता का विषय

पुणे की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुले ने कहा कि पुणे शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। यहां केवल देश के विभिन्न हिस्सों से ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से विद्यार्थी विश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। ऐसे शहर में आपराधिक घटनाओं का बढ़ना बेहद चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि पुणे को सुरक्षित बनाने के लिए उनकी पार्टी राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने एक दिन पहले मुख्यमंत्री को ट्वीट करने के साथ उनसे संपर्क भी किया था और मामले पर गंभीरता से ध्यान देने का अनुरोध किया था।सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में कभी किसी व्यक्ति पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के पुलिसकर्मी बहुत अच्छे हैं और वे भी किसानों के ही बच्चे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन के ऊपर बैठे अधिकारियों और प्रशासकों को अब अपनी जवाबदेही तय करनी चाहिए।

संविधान के अनुसार सभी के लिए समान होने चाहिए कानून और नियमसंविधान और समानता के मुद्दे पर बोलते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने देश को दुनिया के सर्वोत्तम समानतावादी संविधानों में से एक दिया है। यदि हम सभी को एक स्वर और सच्चे मन से समानता की बात करनी है, तो कानून और नियम भी सभी के लिए समान होने चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि सशक्त लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है। व्यक्तिगत आलोचना करना उनकी राजनीति का हिस्सा नहीं है और वह हमेशा इस सिद्धांत का पालन करने का प्रयास करती हैं।सुले ने कहा कि व्यक्तियों पर व्यक्तिगत आरोप लगाने के बजाय वह प्रशासन और व्यवस्था की खामियों पर सवाल उठाना पसंद करती हैं, क्योंकि उनके अनुसार मूल समस्या प्रशासन और सरकारी तंत्र से जुड़ी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई महापालिका सभागृह में प्रवेश के लिए नगरसेवकों का होगा ‘फेस रिडिंग’, 30 नवंबर से डिजिटल व्यवस्था लागू।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के सभागृह में...