जागतिक मादक पदार्थ (ड्रग्स) विरोधी दिन के अवसर पर उल्हासनगर में जागरूकता अभियान का आयोजन ।

Date:

राजन बलसाने /मुंबई वार्ता

उल्हासनगर:पोलिस उपायुक्त सचिन गोरे के आदेश अनुसार उल्हासनगर के विठ्ठलवाडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में जागतिक मादक पदार्थ विरोधी दिन के सप्ताह के दौरान एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन एनसीटी कॉन्वेंट स्कूल, उल्हासनगर 4 में किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम के दौरान सपोनि श्री सचिन गवळी और साईश क्लासेस के श्री मनोहर बाविस्कर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी प्रस्तुत करके जागरूकता संदेश दिया।

इसके साथ ही, मादक पदार्थों (ड्रग्स) के विरोध में सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में एनसीटी कॉन्वेंट की मुख्याध्यापिका, पांच शिक्षक और लगभग 90 से 100 विद्यार्थी उपस्थित थे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता फैलाना और नशे से बचाव हेतु प्रेरित करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला में 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में...

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...

वूलन मिल्स स्कूल का ICSE 10वीं परिणाम 100%: सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 20 ने हासिल किया विशेष प्रावीण्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के...

विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी एकजुट; अंबादास दानवे को कांग्रेस का ठोस समर्थन।

मुंबई वार्ता संवाददाता आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों...