महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह।

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के बाद, अदाणी समूह सेवा के अपने संकल्प को लेकर पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंचा है। देश और दुनिया में आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ में अदाणी समूह ने लाखों लोगों की सेवा की थी। अब अदाणी समूह ओडिशा के पुरी में हर साल आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान सेवाकार्य करेगा।

महा कुंभ के बाद रथ यात्रा में सेवाइस साल की शुरुआत में प्रयागराज में महा कुंभ मेले के दौरान अदाणी समूह ने अपने स्वयं सेवकों की मदद से निःशुल्क भोजन कराने के लिए विशाल भंडारे, मुफ्त गॉल्फ कार्ट सुविधा और निःशुल्क आरती वितरण का आयोजन किया था। अदाणी समूह अब सेवाकार्य के अपने संकल्प को लेकर भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक त्योहारों में से एक – ओडिशा की पुरी रथ यात्रा में पहुंचा है।

पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में हर साल आयोजित होने वाली नौ दिवसीय रथ यात्रा में देश और दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।सेवक के रूप में मौजूद रहेगा अदाणी समूहअदाणी समूह हमेशा ही बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े समाजसेवा के कामों में बढ़चढ़ कर शामिल होता रहा है। धीरे-धीरे, अदाणी समूह भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन में होने वाले सेवाकार्यों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। यह भागीदारी एक प्रायोजक के रूप में नहीं, बल्कि सेवक के रूप में होगी।

चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी समूह “सेवा ही साधना है” के मूलमंत्र के साथ 26 जून से 8 जुलाई तक पुरी रथ यात्रा में सेवा कार्यों का आयोजन करेगा। इन सेवाकार्यों के माध्यम से श्रद्धालुओं और रथयात्रा के आयोजन में लगे हुए कर्मचारियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।मिलेगा निःशुल्क पौष्टिक भोजन और पेय पदार्थरथयात्रा के दौरान लगभग 40 लाख लोगों को निशुल्क भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।

श्रद्धालुओं और आयोजन के लिए तैनात कर्मचारियों की मदद करने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। इनमें शामिल हैं खाद्य काउंटरों के जरिए निःशुल्क और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना, शहर भर में निःशुल्क शीतल पेय के काउंटर, पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के लाइफगार्डों का सहयोग, समुद्र तट की सफाई आदि।

इसके अलावा रथ यात्रा ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के लिए निःशुल्क टी-शर्ट, नगरपालिका कर्मचारियों के लिए फ्लोरोसेंट सुरक्षा जैकेट, रेनकोट, टोपियों और छातों का वितरण भी किया जाएगा। यह सेवा कार्य अदाणी समूह, पुरी जिला प्रशासन, इस्कॉन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के बीच सहयोग से किए जा रहे हैं।महा कुंभ में लाखों की हुई थी सेवाइस साल की शुरुआत में प्रयागराज में 45 दिवसीय महाकुंभ मेले के दौरान अदाणी समूह ने इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर सेवा कार्यों का आयोजन किया था।

समूह ने इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं में निःशुल्क भोजन वितरण करवाया था और सेवा के लिए अन्य सुविधाएं दी थीं। 21 जनवरी 2025 को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने महा कुंभ में हो रहे सेवा कार्यो में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आरती और पूजा-अर्चना भी की।पुरी में सेवा का परम महत्वअगर महाकुंभ का सेवा कार्य पैमाना के हिसाब से बड़ा था तो रथ यात्रा आत्मीयता के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आखिर शुरू हुआ कुर्ला स्कायवॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला (पश्चिम) स्थित टैक्सीमेन कॉलोनी से...