मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पुणे के दौंड तालुका के स्वामी चिंचोली में दुष्कर्म मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम समीर उर्फ लकी पठान और विकास सातपुते बताए गए हैं. दोनों को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को रंजनगांव के एक होटल से हिरासत में लिया है.


स्वामी चिंचोली दौंड तालुका का एक गांव है. इस गांव से थोड़ा आगे एक चाय की दुकान है. एक परिवार पुणे से सोलापुर जा रहा था. सुबह के ४.१५ बजे रहे होंगे. वे भी चाय पीने के लिए इस चाय की दुकान पर उतरे. बाहर बिल्कुल अंधेरा था. उसी समय एक वाहन में दो युवक वहां आए.. चाकू का डर दिखाकर उन्होंने परिवार के सदस्यों के गहने छीन लिए. उन्होंने परिवार के सदस्यों के गले पर चाकू रख दिया। इसके बाद बदमाशों की नजर उनके साथ मौजूद १७ साल की लड़की पर पड़ी। वे लड़की को चाय की दुकान के पीछे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसके बाद वे वहां से भाग गए। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना 29 जून की है।आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


