कोर्लई समुद्र में दिखी संदिग्ध पाकिस्तानी नाव, तटरक्षक बल और पुलिस सतर्क।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के रेवदंडा के पास कोर्लई समुद्र क्षेत्र में एक संदिग्ध नाव देखे जाने से हड़कंप मच गया है। यह नाव समुद्र में तट से लगभग तीन नॉटिकल मील (करीब साढ़े पांच किलोमीटर) की दूरी पर दिखाई दी, जिस पर पाकिस्तान से संबंधित चिह्न होने की बात सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह नाव पाकिस्तानी होने की आशंका जताई जा रही है और इस पर पाकिस्तानी निशान देखे जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रही है। रायगढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल के मार्गदर्शन में इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों ने इसे संदिग्ध मानते हुए कहा है कि यह नाव रडार की पकड़ में आई थी। समुद्री वातावरण खराब होने के चलते फिलहाल इस नाव तक सीधे पहुंचना संभव नहीं हो पाया है। ऐसे में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की मदद से नाव तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरुड तालुका के सालाव स्थित JSW कंपनी की बार्ज से इस संदिग्ध नाव तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।इस घटना के बाद से कोर्लई, रेवदंडा और आसपास के तटीय इलाकों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।गौरतलब है कि 26/11 मुंबई हमले के दौरान भी पाकिस्तानी आतंकी कसाब और उसके साथी कराची से समुद्र के रास्ते मुंबई में दाखिल हुए थे और ताज होटल सहित कई ठिकानों पर हमला कर 166 निर्दोष लोगों की जान ली थी।

रायगढ़ पुलिस के एक निरीक्षक ने बताया कि संदिग्ध नाव अब समुद्र में कहीं आगे निकल गई है और उसे खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। तटीय सुरक्षा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।इससे पहले, अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से सभी समझौते निलंबित कर दिए थे और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कड़ी कार्रवाई की थी। ऐसे में समुद्री सीमा पर मिली संदिग्ध पाकिस्तानी नाव ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...

वूलन मिल्स स्कूल का ICSE 10वीं परिणाम 100%: सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 20 ने हासिल किया विशेष प्रावीण्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के...

विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी एकजुट; अंबादास दानवे को कांग्रेस का ठोस समर्थन।

मुंबई वार्ता संवाददाता आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों...

ड्रग सिंडिकेट के सरगना और मुख्य सहयोगी की 3.78 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ फ्रीज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता केंद्रीय गृह मंत्री के आह्वान के...