इंस्टाग्राम पर पहले किया दोस्ती,फिर प्यार,बाद में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म।

Date:

■ दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद दुबई भागने की फिराक में था आरोपी,पुलिस ने किया गिरफ्तार.

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम पर शादीशुदा महिला से एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने पहले दोस्ती की,उसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई।फिर शादी करने का लालच देकर उसने महिला को बार बार अपनी हवस का शिकार बनाया।इतना ही नहीं जब महिला के गर्भवती हो गई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। महिला द्वारा कोनगांव पुलिस स्टेशन में बलात्कार का केस दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी दुबई भागने की तैयारी कर रहा था।इसके पहले ही पुलिस ने उसे धरदबोचा है।

भिवंडी के कोनगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया है कि वह कल्याण पूर्व इलाके के हाजी मलंग रोड पर एक बिल्डिंग में रहती थी।जिसके पति का कई वर्ष पहले ही देहांत हो गया था।जिसके बाद वह अपने छह वर्षीय बच्चे के साथ अकेले रहती और नौकरी कर अपना गुजारा करती थी।जिसकी मुलाकात पिछले वर्ष सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम के जरिए भिवंडी शहर के नवी वस्ती इलाके में रहने वाले अश्रफ अफसर चौधरी(26) से हुई।धीरे धीरे दोनों में नजदीकी बढ़ी और इंस्ट्राग्राम की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।इसके बाद आरोपी प्रेमी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लिव एंड रिलेशनशीप में भिवंडी के गोवा इलाके में रहने लगा ।जब महिला ने शादी करने के लिए प्रेमी पर दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा।जिसके बाद महिला उसे छोड़कर अपने मां बाप के पास चली गई।

इसी दौरान उसके परिजनों ने उसकी शादी राजस्थान के जयपुर में कर दिया और महिला वहां अपने पति के साथ रहने लगी।लेकिन जब उसके प्रेमी को इस बात की जानकारी हुई तो वह जयपुर जाकर महिला को उसके पति के साथ तलाक दिलवाकर पुनः शादी करने का झांसा देकर भिवंडी लेकर आया और उसके साथ रहने लगा।पीड़ित महिला ने बताया कि इस बीच जब वह अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो वह अलग अलग बहने बनकर शादी करने से टालने लगा।

महिला ने बताया कि उसके प्रेमी ने जुलाई 2024 से 27 जून 2025 तक उसके मजबूरी का फायदा उठाकर जबरन अलग-अलग जगहों पर ले जाकर बार-बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई और उसके प्रेमी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया।महिला ने बताया कि अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद करती रही, लेकिन वह घर वालों का बहना बनाकर शादी को टालता रहा।जिसके बाद उसे ठगे जाने का अहसास हुआ और पीड़िता ने समाजसेवी और वेश्याओं की परामर्शदाता व उत्तरभारतीय समाज सेवा समिति की महिला अध्यक्ष डॉ. स्वाति सिंह के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई।जिसके बाद डॉ स्वाति सिंह पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पीड़िता को लेकर कोनगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे।जहां पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शिकायत पर कोनगांव पुलिस स्टेशन में अशरफ चौधरी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), (एम), 69 के तहत मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नेताराम मस्के ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक अनिल धूमसे, कांस्टेबल घोडसरे, संदीप सोनावणे, हेमराज पाटिल ने तत्काल आरोपी के रहने वाले इलाके में जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। जो कि केस दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद दुबई भागने की तैयारी में जुट था।उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को अदालत ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डॉ. स्वाति सिंह ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस प्रकार की फ्राड से बचने के लिए युवाओं को सतर्क रहने की अपील की हैं।उन्होंने इस मामले में कोनगांव पुलिस को त्वरित जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धन्यवाद दिया है।मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अनिल धूमसे कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरद पवार) में जल्द होगा संगठनात्मक फेरबदल, सांसदों पर ‘ऑपरेशन’ कभी सफल नहीं होगा: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...