आर्थर रोड जेल में अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी पर हुआ हमला।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई की उच्च सुरक्षा वाली आर्थर रोड सेंट्रल जेल में कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी पर हमले की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने प्रसाद पुजारी समेत कुल 7 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, जेल में दो अलग-अलग गुटों के बीच अंदरूनी विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुँच गया। जेल प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया और तुरंत एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दंगा-फसाद व मारपीट का मामला दर्ज किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जिन सात कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें इरफान रहीम खान, शुएब खान उर्फ भूरिया, अयूब अनुमुद्दीन शेख, मुकेश सीताराम निषाद, लोकेंद्र उदय सिंह रावत, सिद्धेश संतोष भोसले और गुंडा प्रसाद विट्ठल पुजारी शामिल हैं।

पुलिस और जेल प्रशासन दोनों ने स्पष्ट किया है कि इस गैंगवार में कोई भी कैदी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। इस बीच, इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल प्रशासन ने पूरे मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हिंसा कैसे हुई ?

प्रसाद पुजारी का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है। वह विक्रोली इलाके के पला-बढ़ा और स्थानीय पिल्लई गैंग में सक्रिय होने के बाद माफिया सरगना छोटा राजन से जुड़ा।वह दो दशकों से फरार था और अपनी पत्नी के साथ चीन में रहता था। वह यात्रा वीज़ा पर वहाँ गया था और वीज़ा 2008 में समाप्त हो गया था। लंबे समय तक फरार रहने के बाद, उसे मार्च 2024 में चीन से भारत लाया गया और वर्तमान में वह आर्थर रोड जेल में बंद है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसका पूरा नाम प्रसाद उर्फ सुभाष विट्ठल पुजारी उर्फ सिद्धार्थ शेट्टी उर्फ सिद्धू उर्फ सिड उर्फ जॉनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरद पवार) में जल्द होगा संगठनात्मक फेरबदल, सांसदों पर ‘ऑपरेशन’ कभी सफल नहीं होगा: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...