एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए 500 पौधे।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत मिल्कीपुर विधान सभा में पौधरोपण अभियान चलाया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने पार्टी नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ पौधे रोपित किए। विधानसभा क्षेत्र के बिरौली झाम, पूरे वीपत, बहबरमऊ, तिंदौली तथा महर्षि बामदेव तपोस्थली मंदिर वबां में लगभग 500 पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली का टी गार्ड लगाया गया।

आलोक सिंह रोहित ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण मिल सके।

पीएम मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का जो विज़न दिया है, वह प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। मां हर व्यक्ति के लिए सबसे प्रिय होती है,और उनके नाम पर एक पेड़ लगाना सौभाग्य की बात है। भाजपा नेता चंद्रबली सिंह ने कहा कि वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

वृक्षारोपण अभियान में कृपाशंकर मिश्रा, सुनील तिवारी, पारसनाथ शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, दिनेश पाण्डेय, अमरेन्द्र मौर्य, रणधीर सिंह, शिवशंकर शुक्ला, अजय विक्रम सिंह, कुंवर बहादुर मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BEST को 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, वित्तीय सुधार योजना राज्य कैबिनेट के सामने आएगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा चलाने...

मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ी राहत, सेंट्रल रेलवे CSMT-कल्याण रूट पर शुरू करेगा 12 नई एसी लोकल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय रेल यात्रियों के...

मुंबई में बम धमाके की धमकी से हड़कंप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में बम धमाके की...

मुंबई में 3 साल में 1.33 लाख टीबी मरीज, मालाड सबसे ज्यादा प्रभावित; महाराष्ट्र में 6.12 लाख मामले दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता राज्य सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)...