3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने एक 3 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई रात 8 बजे के करीब नाजिय खान की तीन साल की बच्ची गुम हो गई। खान ने मामले की शिकायत एंटॉप हिल पुलिस थाने में दर्ज करायी। 15 जुलाई दोपहर 12 बजे के आसपास कुलाबा पुलिस को एक बच्ची की लाश मिली। नाजिय खान ने इस बच्ची की पहचान करते हुए उसे अपनी खोई हुई बच्ची बताया।

बच्ची की हत्या किये जाने की पुष्टि होते ही पुलिस ने 10 अलग-अगल टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की। 162 सीसीटीवी की जांच के बाद आरोपी की पहचान इमरान शेख के रूप में की गई। तकनीकी की मदद से आरोपी को वर्ली इलाके से गिरफ्तार किया गया है।प्राथमिक पूछताछ में मालूम हुआ कि बच्ची के मां बाप से दुश्मनी के कारण आरोपी इमरान नेा बच्ची अपहरण कर हत्या कर दी थी।

सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपी ने बच्ची का शव भाउ का धक्का से समुद्र में फेंक दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सह पुलिस आयुक्त(लॉ एंड ऑर्डर)सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विक्रम देशमाने , पुलिस उपायुक्त (जोन-4) आर, रागसुधा , सहायक पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र धिवार के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई एंटॉप हिल पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक केशव कसार की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भारतीय नारीवाद: शक्ति और नारायणी के माध्यम से सशक्तिकरण।

प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित( कुलगुरू ,जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली)/स्तंभकार/मुंबई...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आधार फाउंडेशन ने दिव्यांग लड़की को दिया व्हीलचेयर।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य...

मानव उत्थान सेवा समिति का सद्भावना,संत सम्मेलन संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा/मुंबई वार्ता मानव उत्थान सेवा समिति के...

रंग बिरंगे फूलों से सजी होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह।

मुंबई वार्ता संवाददाता होली के पावन अवसर पर रामलीला...