श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

श्री साई श्रद्धा प्रतिष्ठान, इम्पैक्ट गुरु फाउंडेशन एवं एस.टी.सी. आय. के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा-” केयर ऑन व्हील” की शुरुआत कल 22 जुलाई से होने जा रही है। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी उत्तर मध्य जिला उपाध्यक्ष शुभ्राशु दीक्षित ने दी है।


दीक्षित ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की जाएगी। लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, खून, गर्भ जाँच डेंगू, मलेरिया इत्यादि की जांच मुफ्त में की जाएगी।


