मुंबई वार्ता संवाददाता

रविवार, 20 जुलाई 2025, बरेजा के निकट पिंगलज गाँव में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अहमदाबाद में कार्यरत श्री सतीश पारेख (OS, DAR CELL) की कुलदेवी श्री ब्रह्माणी माताजी व विहट माताजी के मंदिर पर गांव के लोगों ने 101 पौधे लगाकर, पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संदेश फैलाया ।


वृक्षारोपण में भाग लेने वाले लोगों को धन्यवाद देते हुए ‘सेव अर्थ NGO’ तथा रेलवे जे.सी. बैंक डायरेक्टर संजय सूर्यबली, उनकी पत्नी अल्पना ने वृक्षारोपण सफलतापूर्वक आयोजित किया।


